‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स आफिस पर तीन दिन में करीब 56 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 May 2022 07:11 PM
‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स आफिस पर तीन दिन में करीब 56 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. सिने अभिनेता कार्तिक आर्यन एवं अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनीत हॉरर कमेडी ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के बाद, शुरुआती तीन दिन में 55.96 करोड़ रुपये की कमाई की है . फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रर्दिशत की गयी थी . सिने अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्राी विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ 2007 में प्रर्दिशत हुयी थी जो हॉरर कॉमेडी थी. शुक्रवार को प्रर्दिशत हुयी फिल्म उसी का सीक्वल है.

निर्माताओं ने बताया कि ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 18.34 करोड़ रुपये कमाये . रविवर को यह आय बढ़ कर 23.51 करोड़ रुपये हो गयी . इस तरह पहले तीन दिन में इस फिल्म ने 55.96 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने किया और इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. फिल्म में तब्बू भी हैं .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu