महाराष्ट्र आर्थिक महाशक्ति है, साइबर सुरक्षा लागू करने में भी अग्रणी: राज्यपाल बैस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 May 2024 08:52 PM
महाराष्ट्र आर्थिक महाशक्ति है, साइबर सुरक्षा लागू करने में भी अग्रणी: राज्यपाल बैस
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को कहा कि राज्य आर्थिक महाशक्ति है और इसने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. राज्यपाल ने साथ ही कहा कि राज्य साइबर सुरक्षा के क्रियान्वयन में भी अग्रणी है. राज्यपाल ने महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर मध्य मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही.

उन्होंने कहा,” जब बात साइबर सुरक्षा लागू करने और व्यवसायों तथा व्यक्तियों को साइबर सेवाएं प्रदान करने की आती है तो महाराष्ट्र इसमें अग्रणी है. महाराष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत इसकी मेहनती, उद्यमशील और प्रगतिशील आबादी है. औद्योगिक विनिर्माण, वित्तीय एवं सेवा क्षेत्रों में भी यह एक अहम केन्द्र हैं.

राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र की भौगोलिक स्थिति औद्योगिक विकास के लिहाज से अनुकूल है और राज्य घरेलू या विदेशी निवेश के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. देश में चल रहे लोकसभा चुनाव पर बैस ने कहा, ”मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu