अमेरिका में गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबर, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 May 2024 10:33 PM
अमेरिका में गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबर, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने ली है. एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीते मंगलवार को शाम 5:25 बजे गोलियां मारकर गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई. गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था. इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इस वजह से माना जा रहा है कि गोल्डी बराड़ की हत्या पर संशय है.

गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था. गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी. गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर, 2020 की रात गोली मारी गई थी. वह पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu