नयी दिल्ली. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल र्सिटफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल ने रविवार को बताया, ”आईसीएसई (10 वीं कक्षा) और आईसीएस (12वीं कक्षा) के परिणाम की घोषणा छह मई को दिन में 11 बजे की जाएगी.” परिणाम बोर्ड की वेबसाइट, कैरियर्स पोर्टल और डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे. बोर्ड ने इस सत्र से 10 वीं और 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा बंद करने का भी निर्णय लिया है. इमैनुएल ने कहा, ”जो अभ्यर्थी परीक्षा के एक ही वर्ष में अपने अंक या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं.” अंक सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी.
सीआईएससीई की 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 May 2024 07:29 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 IND vs WI Cricket : भारत ने जीता तीसरा टी20 मैच, वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया,
- 2 ब्रेकिंग : निजी स्कूल के हॉस्टल में करंट लगने से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप
- 3 पांचवी क्लास के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी, बड़े पापा का टोकना महंगा पड़ा
- 4 कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा: अजय राय, ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते, जमकर हंगामा, VIDEO
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu