दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 May 2024 10:16 PM
दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें दो महिलायें शामिल हैं . पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली नंदे मड़काम (24) और मल्ले मुचाकी (25) तथा नक्सली केशा गोंचे (22) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे.

उन्होंने बताया कि नक्सली पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित हैं तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ सड़कें खोदने, सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए पेड़ गिराने तथा नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पोस्टर और एवं लगाने का आरोप है.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक 180 इनामी नक्सली सहित कुल 799 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu