कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा दाखिल हो गई है : योगी आदित्यनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 May 2024 08:37 PM
कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा दाखिल हो गई है : योगी आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

अमेठी/सीतापुर/बहराइच. लोकसभा चुनाव को ‘राम भक्तों’ और ‘राम द्रोहियों’ के बीच मुकाबला बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में ‘जजिया कर’ की तरह विरासत कर लगाने की बात कर रही है.

मुख्यमंत्री ने अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय हैं और जो लोग राम का विरोध कर रहे हैं वो राष्ट्र का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध केवल दो ही लोग कर रहे हैं, एक पाकिस्तान और दूसरा रामद्रोही. आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, “कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत कर लगाने की बात कह रही है. ये एक तरह का जजिया कर है. ऐसा लगता है कि कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा आ गई है.” उन्होंने कहा कि पहली बार अमेठी वासियों ने किसी दल का पिछलग्गू बनने की जगह भारत के विकास का सारथी बनने का निर्णय लिया.

आदित्यनाथ के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने भी पांच साल में जितना दौरा अमेठी का किया, कांग्रेस की चार पीढ़ि.यां नहीं कर सकीं.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है वो वहां जा सकते हैं. आज पाकिस्तान में जनता भूखी मर रही है, जबकि भारत में उससे अधिक आबादी को प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है. कांग्रेस ये कार्य क्यों नहीं कर सकी?” उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ‘गरीबी हटाओ’ के नारे को रटने का काम कर रहे हैं.

आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री तथा मोहनलालगंज से सांसद व भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के पक्ष में सीतापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ह्लसपा, कांग्रेस सहित विपक्षियों के ‘इंडी’ (‘इंडिया’) गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलता है.” उन्होंने कहा, “सपा-कांग्रेस के समय गरीब भूखे मरते थे. पाकिस्तान में भी लोग भूखें मर रहे हैं और यहां 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है.” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ह्लसंप्रग सरकार के समय उपचार की व्यवस्था नहीं थी. यह लोग आस्था के साथ खिलवाड़ करते थे.”

आदित्यनाथ ने बहराइच के पयागपुर के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ” ‘इंडी’ (‘इंडिया’) गठबंधन में शामिल लोग पाकिस्तान और आतंकवाद की पैरवी करते हैं. यह प्रभु राम पर नहीं बल्कि हम सब लोगों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं क्योंकि हम सभी जागने से लेकर सोने तक प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हैं.” इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में वोट की अपील भी की.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मंशा अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारों में भी घुसपैठ करने की है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण संप्रग सरकार में आई सच्चर कमेटी की रिपोर्ट है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में चार जातियों- गरीब, किसान, युवा और महिला-की बात की है जिनमें किसी जाति, मत-मजहब की बात नहीं है.

आदित्यनाथ ने कहा, ह्ल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़.ा है. देश सुरक्षित हुआ है. आज कहीं अगर जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है. उसे पता है कि कोई चूक हो गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे.” उन्होंने कहा, ह्ल देश में हुए मूलभूत ढ़ांचे के विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का कोई मुकाबला नहीं है. विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भाजपा का संकल्प पत्र इस बात को दोहरा रहा है कि हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu