मुंबई. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) नेटवर्क के लिये आतंकवादियों की भर्ती में भूमिका निभाने के आरोप में मंगलवार को पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध की पहचान पुणे निवासी जुनैद के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया के जरिए लश्कर के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था. उन्होंने कहा कि जुनैद को एटीएस अधिकारियों ने आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के सिलसिले में गिरफ्तार किया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पुणे की एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे तीन जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया.
महाराष्ट्र : लश्कर के लिये आतंकियों की भर्ती में भूमिका निभाने का आरोपी गिरफ्तार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 May 2022 06:26 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 न्याय हुआ ! गैंगरेप के मामले में छह दोषी, 20-20 वर्ष की सजा, एक को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला
- 2 खूनी संघर्ष: सीआईएसएफ जवान आपस में भिड़े, सहकर्मियों को मारी गोली, सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत
- 3 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 4 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: