ईरान के राष्ट्रपति रईसी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 May 2024 01:01 PM
ईरान के राष्ट्रपति रईसी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और झटका लगा है।

उन्होंने कहा कि रईसी का भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं। इस दुख की घड़ी में भारत, ईरान के साथ खड़ा है।

इस घटना पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होने कहा कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. आमिर-अब्दोल्लाहियान की हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन की खबर से चौंक गया हूं।

मुझे उनके साथ अपनी कई मुलाकातें याद हैं, इनमें सबसे ताजा जनवरी 2024 की थी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम इस त्रासदी के समय में ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav