टेंपो-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, छह अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 22 May 2024 01:36 PM
टेंपो-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, छह अन्य घायल
ऑडियो सुनें

सीतामढी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मोहनपुर चौक के पास मंगलवार रात को एक टेंपो और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सीतामढ़ी सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) राम कृष्ण ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, ‘‘मंगलवार रात करीब 10 बजे यह घटना तब हुई जब मोहनपुर चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उक्त टेम्पो टकरा गया।’’

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। एसडीपीओ ने हालांकि पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की और कहा, ‘‘पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और उनके परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है।

इनमें से अधिकतर रमनगरा, सोनबरसा और कन्हौली के रहने वाले हैं। पीडितों के बारे में जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी।’’ पुलिस ने हादसे के बाद से फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav