आलिया, प्रियंका, करीना सहित कई हस्तियों ने फलस्तीन के साथ दिखाई एकजुटता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 May 2024 07:58 PM
आलिया, प्रियंका, करीना सहित कई हस्तियों ने फलस्तीन के साथ दिखाई एकजुटता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान सहित कई भारतीय हस्तियों ने रफह में एक शिविर पर इज.राइल के हवाई हमले के बाद फलस्तीन के प्रति समर्थन जाहिर किया है. इज.राइल के गाजा के रफह शहर में शिविर में किए हमले में कम से कम 45 लोगों की मौत हुई है. यह वह इलाका है जहां कुछ दिन पहले विस्थापित फलस्तीनियों के शिविर में आग लग गई थी. इज.राइल की इस हमले की लिए कड़ी निंदा की जा रही है हालांकि इज.राइली सेना का दावा है कि रविवार को विस्थापितों के शिविर में आग फलस्तीनी आतंकवादियों के हथियारों से हुए विस्फोटों के कारण लगी होगी.

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक तस्वीर साझा की जिसमें लिखा था, “सभी बच्चे प्यार के हकदार हैं. सभी बच्चे सुरक्षा के हकदार हैं. सभी बच्चे शांति के हकदार हैं. सभी बच्चे जीवन के हकदार हैं और सभी माताएं अपने बच्चों को ये चीज.ें देने में सक्षम होने की हकदार हैं.” करीना ने सोशल मीडिया मंच पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की ओर से जारी की गई एक तस्वीर साझा की और कहा, ” रफह में बमबारी वाले शिविर से झुलसे बच्चों तथा परिवारों की तस्वीरें हम सभी को झकझोर देती हैं.

अस्थायी शिविर में शरण लिए बच्चों की कथित हत्या अमानवीय है. सात महीने से अधिक समय से हम इस त्रासदी को देख रहे हैं, जिससे हजारों बच्चे की मौत हुई और कई घायल हुए हैं.” करीना को इस महीने की शुरुआत में ‘यूनिसेफ इंडिया’ का राष्ट्रीय राजदूत घोषित किया गया था. प्रियंका चोपड़ा जोनस, सोनम कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, कोंकणा सेन शर्मा, एटली, वीर दास, दीया मिर्जा, तृप्ती डिमरी, शिल्पा राव, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वायरल हो रही रफह की वह तस्वीर साझा की जिस पर लिखा है ” सभी की निगाहें रफह पर हैं. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu