बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) बेंगलुरु ‘रेव पार्टी’ मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने सोमवार को तेलुगु फिल्म अभिनेत्री हेमा से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
इस पार्टी का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक सिटी के निकट एक फार्म हाउस में 19 मई को किया गया था.
सीसीबी ने हेमा को सोमवार को अपने दफ्तर बुलाया था.
सूत्रों ने बताया कि अपनी पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहनकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं और उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
सीसीबी सूत्रों के अनुसार, जन्म दिन के बहाने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें ज्यादातर लोग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आये थे. उन्होंने बताया कि कुछ लोग बेंगलुरू से भी थे.
सीसीबी ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कार्यक्रम में शामिल लोगों के रक्त के नमूने लिए.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रक्त जांच रिपोर्ट में हेमा सहित 86 लोगों के मादक पदार्थों का सेवन किये होने की पुष्टि हुई.
सूत्रों के मुताबिक, कुल 103 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इनमें 73 पुरुष और 30 महिलाएं थीं.
‘रेव पार्टी’ मामले में तेलुगु फिल्म अभिनेत्री हेमा गिरफ्तार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 07:31 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 India vs Japan Final: भारतीय हॉकी टीम ने लहराया तिरंगा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जापान को रौंदकर जीता स्वर्ण
- 2 Viral मॉडल कृतिका के डांस का वीडियो वायरल हुआ..मिले लाखों व्यूज..व्यूयर्स बोले- अभिनेत्री से ज्यादा अच्छी अदाएं हैं,
- 3 पंजाब से निकला छत्तीसगढ़ का ड्रग कनेक्शन, अमृतसर से पकड़ाया हेरोइन सप्लायर
- 4 Acid Attack सीवान में फिर तेजाब कांड, शख्स को तेजाब डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत, 2004 की खौफनाक वारदात याद आ गई!
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu