कैप्टन अभिलाषा बराक बनीं भारतीय सेना की पहली ‘कॉम्बैट एविएटर’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 May 2022 07:59 PM
कैप्टन अभिलाषा बराक बनीं भारतीय सेना की पहली ‘कॉम्बैट एविएटर’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कैप्टन अभिलाषा बराक बुधवार को भारतीय सेना की पहली ‘कॉम्बैट एविएटर’ (लड़ाकू विमान चालक) बनीं. अधिकारियों ने बताया कि नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समारोह में उन्हें सेना के 36 अन्य पायलटों के साथ ‘विंग्स’ प्रदान किया गया. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ कैप्टन बराक पहली सफल महिला अधिकारी बन गई हैं जो सेना के उड्डयन

कमान में शामिल हुई हैं. उन्होंने यह उपलब्धि कॉम्बैट आर्मी एविएशन पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हासिल किया है.’’ कैप्टन बराक हरियाणा की रहने वाली हैं और सितंबर 2018 में उन्हें सेना के हवाई रक्षा कोर में कमीशन मिला था. वह कर्नल (अवकाश प्राप्त) एस ओम vह की बेटी हैं. अधिकारी ने बताया कि कैप्टन अभिलाषा ने सेना के उड्डयन में शामिल होने से पहले कई सैन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों को पूरा किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu