Top News : आज धनतेरस पर खरीदी और पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए, तीन अपराधियों का एनकाउंटर हुआ, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरों पर एक नज़र

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 06 Nov 2026 08:37 AM
Top News : आज धनतेरस पर खरीदी और पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए, तीन अपराधियों का एनकाउंटर हुआ, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरों पर एक नज़र
ऑडियो सुनें

देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरों पर एक नज़र

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए शुभ समय सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में अपनी सुविधा के अनुसार सोना-चांदी की खरीदारी की जा सकती है।

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक

पुलिस एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

पटना में सुबह सुबह एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें 3 आरोपियों के मारे जाने की खबर है. साथ ही मनेर SHO को भी गोली लगी है. मौके पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पहुँचे हैं.

6 राज्यों और UT में SSR का ऐलान, 30 नवंबर को ड्राफ्ट, 21 जनवरी को फाइनल लिस्ट
Election Commission SSR 2026: वोटर लिस्ट से नाम कटने और आधार कार्ड को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SSR की घोषणा की है. आयोग ने साफ किया है कि आधार नंबर नहीं देने पर किसी का नाम नहीं हटेगा. नई मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को जारी होगी.

PoK में फिर भड़की हिंसा: रावलकोट में आम लोगों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रही पाकिस्तानी सेना; 3 की मौत
PoK के रावलकोट में पाक सेना द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाने की खबर है. घरों पर गोलीबारी और ड्रोन हमलों में 3 लोगों की मौत हुई है.

छत्तीसगढ़ :

CG News: दीपावली से पहले 4670 गरीब परिवारों को मिली बड़ी सौगात, PM आवास योजना के तहत मिलेंगे पक्के मकान

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के अमृतसर से पकड़ा गया हेरोइन सप्लायर, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Raipur Crime News: अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल समेत छह के खिलाफ FIR, 4 करोड़ फिरौती मांगने का आरोप

शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान, 5 हजार पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

यह रहेगा नया परीक्षा कार्यक्रम
व्याख्याता भर्ती: 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा होगी।
सहायक शिक्षक भर्ती: छह दिसंबर 2026 को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
शिक्षक भर्ती: 20 दिसंबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group