रायगढ़: जंगली हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 May 2022 08:16 PM
रायगढ़: जंगली हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत
ऑडियो सुनें

रायगढ़. जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
जिले की वन मंडल अधिकारी स्टेलो मंडावी ने बताया कि घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कांतझरिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में आनंद राम यादव (40) की मौत हो गई है.

मंडावी ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे आनंद राम और उसके साथी बोडो गांव से मवेशी चराकर घर लौट रहे थे. इस दौरान उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया. हाथियों के हमले में आनंद राम की कुचलने से मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि विभाग ने तत्कालिक सहायता के रूप में मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की राशि दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu