पहलवान अमन सहरावत बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jun 2024 08:02 PM
पहलवान अमन सहरावत बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के फाइनल में
ऑडियो सुनें

बुडापेस्ट. भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने गुरुवार को यहां 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में आर्यन सियुट्रिन को तकनीकी दक्षता के आधार पर 14-4 से हराकर बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के फाइनल में जगह बनाई. पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष पहलवान अमन स्वर्ण पदक के मुकाबले में जापान के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता जापान के रेइ हिगुची से भिड़ेंगे.

इस टूर्नामेंट से अमन को अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिलेगा जिससे वह पेरिस ओलंपिक में बेहतर ड्रॉ हासिल कर पाएंगे.
फाइनल आज ही खेला जाएगा. बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज को पोलयाक इमरे एवं वार्गा जेनोस स्मृति टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu