राष्ट्रपति मुइज्जू नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 07:47 PM
राष्ट्रपति मुइज्जू नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल
ऑडियो सुनें

माले. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सप्ताहांत में नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. समाचार पोर्टल ‘एडिशन.एमवी’ ने अपने सहयोगी प्रकाशन ‘मिहारू न्यूज’ के हवाले से अपनी खबर में यह जानकारी दी.

खबर के अनुसार, राष्ट्रपति मुइज्जू कई अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ समारोह के लिए शनिवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुइज्जू की पहली आधिकारिक भारत यात्रा के बारे में मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले, मुइज्जू ने बुधवार को मोदी बधाई दी थी. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी.

मुइज्जू ने ‘एक्स’ पर कहा था, ”मोदी, भाजपा और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 2024 के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई.” उन्होंने कहा था, ”मैं दोनों देशों की समृद्धि और स्थिरता के लिए अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहता हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu