नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 08:10 PM
नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभवत: अकेले विपक्षी नेता थे, जो रविवार शाम प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. हालाँकि, कुछ अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन खरगे उन लोगों में से थे, जो राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई. इस दौरान पड़ोसी देशों के कुछ राष्ट्राध्यक्षों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण में कोई अन्य विपक्षी नेता शामिल नहीं हुआ और खरगे ने वहां ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रतिनिधित्व किया.

तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष ने अपना निमंत्रण पत्र ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और कहा कि वह समारोह में शामिल नहीं होंगी.
उन्होंने कहा, “आदरणीय राष्ट्रपति भवन- आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद. मुझे खेद है कि चूंकि हम विपक्ष में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण की नैतिक वैधता को स्वीकार नहीं करते हैं, जिन्होंने लोगों का जनादेश खो दिया है, इसलिए मैंने समारोह में शामिल न होने का व्यक्तिगत निर्णय लिया है.” वहीं, एक अन्य तृणमूल नेता ने कहा, ”हमारी नेता (ममता बनर्जी) पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि हम शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu