फिल्म ‘मुंज्या’ ने दूसरे दिन कमाए 11.61 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 06:46 PM
फिल्म ‘मुंज्या’ ने दूसरे दिन कमाए 11.61 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने देश में रिलीज होने के बाद दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 11.61 करोड़ रुपये की कमाई की है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म ने अपने पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म में अभय वर्मा, शरवरी, मोना सिंह और सत्यराज ने अभिनय किया है. ‘मुंज्या’ में सुहास जोशी भी हैं. मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस अपडेट साझा किया.

प्रोडक्शन हाउस के अनुसार ‘मुंज्या’ ने शनिवार को 7.40 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद घरेलू बाजार में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11.61 करोड़ रुपये रहा. ‘मुंज्या’ मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म है और इसमें इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी को दर्शाया गया है. मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ (2018), ‘रूही’ (2021), और ‘भेड़िया’ (2022) का भी निर्माण किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu