द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में 96 वर्षीय प्रेमिका से की शादी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 06:47 PM
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में 96 वर्षीय प्रेमिका से की शादी
ऑडियो सुनें

कैरेंटन-लेस-मरैस. द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले अमेरिका के पूर्व सैनिक हारोल्ड टेरेंस ने 100 साल की उम्र में अपनी 96 वर्षीय प्रेमिका जीन स्वेर्लिन से शादी की. टेरेंस अैर स्वेर्लिन ने फ्रांस में नॉरमैंडी के डी-डे समुद्र तट पर स्थित एक ‘टाउन हॉल’ में शादी की. यह वही स्थान है जहां छह जून, 1944 को मित्र देशों के विमानों के उतरने के बाद भीषण लड़ाई हुई थी जिससे यूरोप को एडोल्फ हिटलर के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में मदद मिली.

टेरेंस और स्वेर्लिन के विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय की पोशाक पहनी हुई थीं. जीन स्वेर्लिन ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी. वहीं, टेरेंस ने हल्के नीले रंग के सूट पहना. टेरेंस ने इसे ”अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन” बताया और स्वेर्लिन ने कहा, ”प्यार केवल युवाओं के लिए नहीं हैं.” नवविवाहित दंपती को शनिवार रात को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ राजकीय रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस में आमंत्रित किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu