भारत-पाक टी-20 विश्वकप मैच के बाद दिल्ली पुलिस की पोस्ट ने गुदगुदाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Jun 2024 07:07 PM
भारत-पाक टी-20 विश्वकप मैच के बाद दिल्ली पुलिस की पोस्ट ने गुदगुदाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. न्यूयॉर्क में टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसी पोस्ट की, जिसने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को खूब गुदगुदाया.
दिल्ली पुलिस ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को टैग करते हुए पोस्ट डाली, ”अरे एनवाईपीडी, हमने दो तेज आवाजें सुनीं. एक है ‘इंडिया….इंडिया’, और दूसरी शायद टेलीविजन टूटने की. क्या आप पुष्टि कर सकते हैं? यह पोस्ट तुरंत ही सोशल मीडिया पर बार बार पोस्ट की जाने लगी और लोगों ने इसे खूब सराहा. इसे सात हजार से अधिक लोगों ने फिर से पोस्ट किया जबकि नौ लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा, 43 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया और एक हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट पर टिप्पणी की.

एक एक्स उपयोगकर्ता ने जवाब दिया, ” दिल्ली पुलिस, आपको यही सवाल पाकिस्तान सेना से भी पूछना चाहिए. दूसरी ओर से भी इंडिया- इंडिया की आवाजें सुनीं और कई टीवी सेट टूटे हुए मिले.” एक अन्य उपयोगकर्ता ने हस्ते हुए प्रतीक के साथ पोस्ट किया, ”गंभीर चिंता का विषय है, दिल्ली पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए.” भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच हमेशा से कड़ा मुकाबला होता आया है और इन दोनों के बीच कोई भी मैच हो, दर्शक उसका एक क्षण भी गंवाना पसंद नहीं करते. कल का मैच भी इसका अपवाद नहीं था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu