UrbanRopeWay देश का पहला अर्बन रोपवे शुरू, व्यस्त ट्रैफिक और ड्राइविंग से मिलेगी मुक्ति, रोपवे में बैठकर पहुंच सकेंगे अपने घर और आफिस, Watch Video

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 05 Nov 2026 11:44 AM
UrbanRopeWay देश का पहला अर्बन रोपवे शुरू, व्यस्त ट्रैफिक और ड्राइविंग से मिलेगी मुक्ति, रोपवे में बैठकर पहुंच सकेंगे अपने घर और आफिस, Watch Video
ऑडियो सुनें

यूपी के वाराणसी में भारत का पहला अर्बन रोपवे का ट्रायल रन शुरू हो गया हैं। यह सिस्टम रोज़ाना करीब 1 लाख यात्रियों को ले जाने में सक्षम है।

देश का पहला और दुनिया का तीसरा अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे प्रोजेक्ट वाराणसी में लगभग तैयार है। इसका ट्रायल कल हुआ। इसमें शहर के अंदर ही रोप वे में बैठकर एक स्थान से शूद्र स्थान पर जा सकेंगे। इससे व्यस्त ट्रांसपोर्ट की देरी से बचा जा सकेगा।

4 किमी की दूरी महज 15 मिनट में तय होगी, 815 करोड़ रुपए का ये प्रोजेक्ट न केवल ट्रांसपोर्ट का नया साधन, बल्कि शहर की विरासत और आधुनिकता का अनोखा मेल भी है। वाराणसी में तैयार प्रोजेक्ट के तहत 3.8 किमी का कॉरिडोर, 5 स्टेशन, 148 गोंडोला — ₹815 करोड़ की लागत से बना है।

15 साल तक संचालन व रखरखाव की पूरी व्यवस्था इसी लागत में शामिल है। वाराणसी में आज रोपवे का ट्रायल शुरू किया गया जिसमें देखा गया की गांडोला रोप पर चल रहा था ये पहली बार है जब देश अर्बन ट्रांसपोर्ट के रूप में रोपवे शुरू हो रहा है।

देखिए वीडियो

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group