बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Jun 2024 07:33 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या की
ऑडियो सुनें

मुंबई. वर्ष 2023 में आई वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में अभिनय करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने यहां ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 31 वर्षीय अभिनेत्री का शव शुक्रवार शाम बहुत ही खराब हालत में मिला. उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी.
दास 2023 में आई वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की सह-कलाकार थीं.

अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने मंगलवार को पंखे से लटककर आत्महत्या की. उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी ने उनके फ्लैट से दुर्गंध आने के बारे में पुलिस को सूचित किया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया. अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एक मेज और रस्सी मिली. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दास अवसाद से पीड़ित थीं और दवाएं ले रही थीं. उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu