ईरान में अस्पताल में आग लगने से नौ मरीजों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jun 2024 03:27 PM
ईरान में अस्पताल में आग लगने से नौ मरीजों की मौत…
ऑडियो सुनें

तेहरान: ईरान के उत्तरी हिस्से में स्थित एक अस्पताल में आग लग गई, जिसमें नौ मरीज़ों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राजधानी तेहरान से उत्तर-पश्चिम में लगभग 330 किलोमीटर (लगभग 205 मील) दूर रश्त शहर के कायम अस्पताल में स्थानीय समयानुसार कल देर रात एक बज कर करीब तीस मिनट पर आग लग गई, जिसमें छह महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई।

शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शाहराम मोमेनी ने सरकारी टीवी पर कहा कि बेसमेंट में बिजली का शॉर्ट र्सिकट हुआ जिससे आग लग गई। वहीं पर गहन चिकित्सा इकाई स्थित है।

मोमेनी ने कहा कि आपातकालीन कर्मचारियों ने वहां फंसे 140 से ज्Þयादा लोगों, मरीज़ों और अस्पताल के कर्मचारियों को निकाला और उनमें से 120 को अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आॅनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में आधी रात को अस्पताल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav