राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से कांग्रेस व ‘इंडिया’ गठबंधन में नयी ऊर्जा आई: पायलट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 07:16 PM
राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से कांग्रेस व ‘इंडिया’ गठबंधन में नयी ऊर्जा आई: पायलट
ऑडियो सुनें

जयपुर/मुंबई. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के विपक्ष का नेता बनने से कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा, ह्लराहुल गांधी ने संसद के अंदर और बाहर लगातार इस केंद्र सरकार को चुनौती दी है, पारर्दिशता की लड़ाई लड़ी हैङ्घ लोगों की आवाज बनने का काम किया हैङ्घआज उनके नेता प्रतिपक्ष बनने से विपक्ष की उम्मीदें और बढ़ी हैंङ्घ.लोगों में विश्वास पैदा हुआ है.ह्व पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “लोकतंत्र को जीवित रखने और संविधान को सुरक्षित बनाने के लिए जिन लाखों-करोड़ों लोगों ने ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट दिया… उन लोगों को आज उम्मीद बंधी है कि राहुल गांधी सदन के अंदर मुस्तैदी व मजबूती से सच की लड़ाई लड़ेंगे.”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से न सिर्फ कांग्रेस को बल्कि उस सोच को ताकत मिलेगी, जिसके तहत देश में अमन-चैन, प्यार , भाईचारा, और संविधान को सुरक्षित बनाने का काम किया जा रहा है. लोकसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर उन्होंने कहा, ह्लपरंपरा यह रही है कि अध्यक्ष का पद सत्तापक्ष जबकि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के पास होता था. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान ऐसा था.ह्व उन्होंने कहा, ह्लओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं.. मैं उम्मीद करता हूं कि वह निष्पक्षता से काम करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष होने का दायित्व निभाएंगे.

राहुल लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज बनेंगे: आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने से संसद में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज बुलंद होगी. ठाकरे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका पहले से निभा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह जल्द ही केंद्र में सरकार बनाएगा.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद का उत्तरदायित्व संभालने के लिए राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं. देश के लोगों ने तानाशाही और नफरत की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ वोट दिया है तथा (उनकी) यह भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि राहुल जी उन लोगों की आवाज बनेंगे जिन्हें सुना नहीं जाता है.” उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना, महा विकास आघाडी का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu