सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jul 2024 10:39 PM
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए. यूपीएससी ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी. आधिकारिक बयान के अनुसार, यह परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी.

यूपीएससी ने कहा कि अ्भ्यियथयों को यह भी सूचित किया जाता है कि परीक्षा के अंक, ‘कट ऑफ अंक’ और ‘उत्तर कुंजी’ सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. यूपीएससी के पास धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नयी दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा काउंटर है, जहां से उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu