प्रधानमंत्री ने लद्दाख हादसे पर दुख जताया, कहा : प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 07:23 PM
प्रधानमंत्री ने लद्दाख हादसे पर दुख जताया, कहा : प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें थल सेना के सात जवानों की मृत्यु हो गई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है.इससे पहले सेना के अधिकारियों ने कहा था कि थल सेना के र्किमयों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को लद्दाख के तुकतुक सेक्टर में सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे सात सैनिकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि थोइसे से करीब 25 किमी की दूरी पर सुबह करीब नौ बजे यह दुर्घटना हुई. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “लद्दाख में हुई बस दुर्घटना से काफी दुखी हूं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया है.” उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news