नफरत फैलाने वाले देश के दुश्मन और गद्दार हैं: महमूद मदनी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 May 2022 05:50 PM
नफरत फैलाने वाले देश के दुश्मन और गद्दार हैं: महमूद मदनी
ऑडियो सुनें

देवबंद (उत्तर प्रदेश). देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत-उलेमा-ए-ंिहद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने देश में ‘‘नफरत’’ फैलाने वालों को देश का दुश्मन और गद्दार बताया साथ ही नफरत को मोहब्बत से ख़त्म करने का लोगों को पैगाम दिया. मदनी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में जमीयत-उलेमा-ए-ंिहद की प्रबंधक समिति के अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही.

मदनी ने देश में हाल में हुई कुछ साम्प्रदायिक घटनाओं का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, ‘‘देश में बहुमत उन लोगों का नहीं है जो नफरत के पुजारी हैं और अगर हम उनके उकसावे में आकर उसी लहजे में जवाब देंगे तो वे अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में नफरत की दुकान चलाने वाले मुल्क के दुश्मन हैं, गद्दार हैं. ’’ उन्होंने कहा कि नफरत का जवाब कभी भी नफरत से नहीं दिया जाता बल्कि मोहब्बत से दिया जाता.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news