फाजा दुबई पैरा बैटमिंटन : भगत के साथ चार अन्य भारतीय सेमीफाइनल में

दुबई. पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने शनिवार को यहां चौथे फाजा दुबई पैरा बैडंिमटन इंटरनेशनल 2022 में साथी जूनियर खिलाड़ी नेहल गुप्ता की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की.  हाल ही में बहरीन पैरा बैडंिमटन इंटरनेशनल 2022 में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले भगत ने पुरुष एकल ‘एसएल3’ स्पर्धा में पहले गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 18-21 21-15 21-11 से जीत दर्ज की.अंतिम चार में उनका सामना जापान के दाइसुके फुजिहारा से होगा. फुजिहारा मिश्रित युगल में ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता है. पुरुषों के ‘एसएल4’ वर्ग में तरुण ढिल्लों ने कोरिया के चो नादान को 21-15, 20-22, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button