लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ंिसह की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विधानसभा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. योगी के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई प्रमुख नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.माल्यार्पण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ”श्रद्धेय चौधरी चरण ंिसह जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के रूप में सदैव गांवों के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व अन्नदाता किसानों की भूमिका को इसके साथ जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया.”
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर योगी, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 29 May 2022 11:02 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शेख़ हसीना ने बताई बांग्लादेश लौटने की तारीख़: 16 दिसंबर को आएंगी वापस, पीएम तारिक़ रहमान से की यह अपील
- 2 ‘किंग’ फिल्म से शाहरुख खान और करीना कपूर एक बार फिर साथ दिखेंगे, ट्रेलर 14 दिसंबर को
- 3 नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम तक हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
- 4 कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर किया स्वागत, बोले-छल, कपट, प्रलोभन से धर्मांतरण अब नहीं चलेगा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news