ओमान की एक मस्जिद में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 09:22 PM
ओमान की एक मस्जिद में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दुबई. ओमान की एक शिया मस्जिद में कई हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया है कि इस घटना में उसके चार नागरिक मारे गए हैं और 30 घायल हो गए हैं. ‘रॉयल ओमान पुलिस’ ने एक बयान में कहा कि यह गोलीबारी ओमान की राजधानी मस्कट के वादी कबीर इलाके में सोमवार रात को हुई. ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि तीन हमलावर मारे गए. एजेंसी ने जानकारी दी इस घटना में विभिन्न देशों के 28 नागरिक घायल हो गए हैं.

गोलीबारी की यह घटना आशूरा की पूर्व संध्या पर हुई. आशूरा पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह इमाम बारगाह अली बिन अबू तालिब मस्जिद पर हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. पाकिस्तान के सूचना कार्यालय द्वारा जारी एक अलग बयान में कहा गया कि सरकार इस बात से खुश है कि ओमान सरकार ने हमलावरों को मार गिराया है और पाकिस्तान ने मुहर्रम के पवित्र महीने में इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने में सहायता की पेशकश की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu