मालदा में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प; कई मकानों में तोड़-फोड़, देसी बम फेंके गए

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 29 May 2022 11:05 AM
मालदा में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प; कई मकानों में तोड़-फोड़, देसी बम फेंके गए
ऑडियो सुनें

इंग्लिश बाजार (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान देसी बम फेंके गए और कई मकानों में तोड़-फोड़ की गई, जिसके कारण इलाके में तनाव पैदा हो गया. पंचायत समिति के पदाधिकारी सैफुद्दीन शेख के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह की पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नासिर अली के नेतृत्व वाले धड़े से माणिकचक ब्लॉक के गोपालपुर बालूटोला इलाके में शनिवार को झड़प हो गई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान देसी बम फेंके गए और कम से कम 12 मकानों में तोड़-फोड़ की गई. उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news