दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। वह मंडी हाउस से मार्च का नेतृत्व करने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें मार्च शुरू करने से पहले हिरासत में लिया। इसके पहले काकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त और प्रवक्ता राजीव रंजन ने सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस मामले में पुलिस से किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही व्यक्तियों की किसी सूची को लेकर कोई अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय फ्लैग कोड के सभी नियमों का पालन करना और तिरंगे का पूरा सम्मान करना जरूरी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी तिरंगा फहराने से जुड़ी सावधानियां साझा की हैं। राजीव रंजन ने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो उनके निजी विवरण के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए अनुचित और गैरकानूनी करार दिया।

सौरभ भारद्वाज बोले- देश का झंडा फहराने में क्या परेशानी?
दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि पार्टी इसके लिए तैयार है और सैकड़ों तिरंगे लेकर मध्य दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। उन्होंने बताया कि सुबह पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति भवन और संसद के सामने 270 फुट लंबा तिरंगा फहराया। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि स्वतंत्र देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने में क्या गलत है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भारतीयों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अमेरिका का झंडा फहराना चाहिए?