बैजबॉल की वापसी: इंग्लैंड ने सिर्फ 4.2 ओवर में सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 08:10 PM
बैजबॉल की वापसी: इंग्लैंड ने सिर्फ 4.2 ओवर में सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया
ऑडियो सुनें

नॉटिंघम. इंग्लैंड ने अपना आक्रामक रवैया जारी रखते हुए गुरुवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 4.2 ओवर में सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (नाबाद 33 रन, 14 गेंद) और ओली पोप (नाबाद 16 रन, नौ गेंद) ने मिलकर 10 चौके लगाए जिससे इंग्लैंड ने 1994 में द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया.

सबसे तेज टीम अर्धशतक की सूची में पहले तीन स्थान पर इंग्लैंड काबिज है. इंग्लैंड ने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भी पांच ओवर में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था. श्रीलंका इस सूची में चौथे स्थान पर है जिसने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था. भारत दो बार 5.3 ओवर में अर्धशतक पूरा करके इस सूची में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड और 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu