जर्मन पुलिस ने पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट का पीछा करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया

बर्लिन. जर्मन पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पश्चिमी गेलसेनकिर्चेन शहर में मशहूर पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट के कार्यक्रम से पहले उनका पीछा करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस ने एक बयान में बताया कि कार्यक्रम के आयोजकों से मिली सूचना के बाद संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने पहले भी गायिका को धमकियां दी थी. उन्होंने संदिग्ध या घटना की पृष्ठभूमि के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस ने बताया कि बुधवार को शांतिपूर्ण रूप से हुए कंसर्ट में करीब 60,000 लोग शामिल हुए. अमेरिकी पॉप गायिका के उनके ‘इरास टूर’ के तहत बुधवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को गेलसेनकिर्चेन में कार्यक्रम हैं. उनकी दो अन्य जर्मन शहरों हैमबर्ग और म्यूनिख में भी कंसर्ट करने की योजना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button