अभिनेता-निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का कैंसर से निधन

मुंबई. पूर्व अभिनेता और टी-सीरीज के निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 21 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया.
एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कृष्ण कुमार की बेटी का इलाज जर्मनी में चल रहा था. सूत्र ने कहा ”तिशा करीब तीन साल से कैंसर से पीड़ित थीं. वह कुछ दिन पहले ही बेहतर इलाज के लिए जर्मनी गई थीं जहाँ के अस्पताल में कल उन्होंने अंतिम श्वांस ली.” टी-सीरीज. के प्रवक्ता ने भी एक बयान में तिशा के निधन की खबर की पुष्टि की.

बयान में कहा गया है, ”कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया. यह परिवार के लिए कठिन समय है, और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए.” तिशा टी-सीरीज. के प्रमुख भूषण कुमार की भतीजी थीं. उनके पिता कृष्ण कुमार ने 1990 के दशक में ”बेवफा सनम” और ”कसम तेरी कसम” जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button