शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म का निर्माण ज.ी स्टूडियो के सहयोग से सिद्धार्थ रॉय कपूर की ‘रॉय कपूर फिल्म्स’ द्वारा किया गया है. फिल्म में पूजा हेगड़े ने भी काम किया है.

स्टूडियो ने सोशल माडिया मंच ैइंस्टाग्रामै पर पोस्ट किया ”देवा के रोमांच का आनंद उठाएं. एक्शन, रोमांच और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी! ” ‘देवा’ का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है. एंड्रयूज ने ”सैल्यूट” और ”कायमकुलम कोचुन्नी” जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी निर्देशित किया है. फिल्म में कपूर एक तेजतर्रार और लीक से हट कर काम करने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में हैं. ”देवा” में अभिनेता पावेल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button