जब तक मैं सामान्य लड़की की भूमिकाएं निभा सकती हूं, तब तक मैं निभाती रहूंगी : सई मांजरेकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jul 2024 07:04 PM
जब तक मैं सामान्य लड़की की भूमिकाएं निभा सकती हूं, तब तक मैं निभाती रहूंगी : सई मांजरेकर
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री सई मांजरेकर ने कहा है कि वह अभी सिर्फ सामान्य लड़की का किरदार निभाना चाहती हैं और वह समय के साथ अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर इस छवि को तोड़ देंगी. उन्होंने सलमान खान की ‘दबंग 3’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘घानी’, ‘मेजर’ और ‘स्कंदा’ जैसी फिल्मों में काम किया.

सई मांजरेकर (22) की आने वाली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ है, जिसमें वह तब्बू का बचपन का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अजय देवगन और शांतनु माहेश्वरी भी हैं. साधारण लड़की की भूमिका निभाने को लेकर अभिनेत्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह अभी बहुत छोटी और भोली-भाली हैं तथा यह कहीं न कहीं उनके चेहरे पर भी दिखता है. उनका कहना है कि जैसे-जैसे वो अपने जीवन में चीजों का अनुभव करेंगी, यह उन्हें अपने आप दिखना शुरू हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ सामान्य लड़की का किरदार निभाना चाहती हैं और वह समय के साथ अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर इस छवि को तोड़ देंगी. प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की बेटी सई ने कहा कि हर कलाकार की यात्रा अलग होती है.

उन्होंने कहा, ”हर किसी की यात्रा अलग-अलग होती है लेकिन आपको उनके बीच रहना होगा और चीजों का अनुभव करना होगा और देखना होगा कि आप कहां होना चाहते हैं.” नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ‘औरों में कहां दम था’ अजय देवगन और तब्बू द्वारा अभिनीत एक युगल के ईद-गिर्द घूमती है. हत्या के आरोप में पुरुष किरदार के जेल जाने पर वे अलग हो जाते हैं. 20 साल बाद जब वह जेल से रिहा होता है तो तब उनकी मुलाकात होती है.

तब्बू के साथ काम करने के अपने अनुभव पर सई ने कहा, ह्लमुझे लगता है कि तब्बू मैम जिस सहजता से एक-एक दृश्य को अंजाम देती हैं वह वास्तव में प्रेरणादायक है. वह कैमरे के सामने बहुत सहज और स्वाभाविक हैं और यह मुझे बहुत प्रेरित करता है.” फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें जिमी शेरगिल भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu