पेरिस ओलंपिक के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये देगा BCCI : सचिव जय शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jul 2024 08:19 PM
पेरिस ओलंपिक के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये देगा BCCI : सचिव जय शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को रविवार को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को 8.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होंगे.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, ”मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा. हम इस अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”हम पूरे दल को शुभकामनाएं देते हैं. भारत को गौरवान्वित करें. जय हिंद.” पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. खिलाड़ियों के साथ भारतीय दल में सहयोगी स्टाफ भी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu