आर्थिक समीक्षा अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jul 2024 07:22 PM
आर्थिक समीक्षा अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संसद में पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है और सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी प्रर्दिशत करता है. संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 से सात प्रतिशत के बीच रहेगी. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से कम है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आर्थिक सर्वेक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मौजूदा ताकत को रेखांकित करता है और हमारी सरकार द्वारा लाए गए विभिन्न सुधारों के परिणामों को भी प्रर्दिशत करता है.” उन्होंने कहा, ”यह आगे के विकास और प्रगति के क्षेत्रों की भी पहचान करता है क्योंकि हम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ. रह हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu