संजय दत्त की ‘घुड़चढ़ी’ नौ अगस्त को प्रदर्शित होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Jul 2024 09:44 PM
संजय दत्त की ‘घुड़चढ़ी’ नौ अगस्त को प्रदर्शित होगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म “घुड़चढ़ी” नौ अगस्त को प्रदर्शित होगी. इस फिल्म का निर्देशन बिनॉय के गांधी ने किया है जिसमें संजय दत्त के अलावा रवीना टंडन, खुशाली कुमार और पार्थ समथान ने मुख्य भूमिका निभाई है. संजय दत्त (64) ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ खाते पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसके प्रदर्शन की घोषणा की.

अभिनेता ने फिल्म के पोस्टर के साथ इसके परिचय में लिखा, “दोगुना प्यार = दोगुना असमंजस! देखिए #घुड़चढ़ी, नौ अगस्त से प्रर्दिशत होगी.” यह फिल्म पहले 2022 में प्रर्दिशत होनी थी. इस फिल्म में संजय दत्त और टंडन (49) एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने “जमाने से क्या डरना”, “क्षत्रिय” और “विजेता” जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. समथान (33) एक प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता हैं और हाल ही आई फिल्म “हमारे बारह” से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की है.

कुमार (35) ने अखिलेश जयसवाल के निर्देशन में बनी फिल्म “स्टारफिश” में काम किया था. समथान और कुमार ने म्यूजिक वीडियो “धोखा” और “पहले प्यार का पहला गम” में भी साथ काम किया है. निधि दत्ता और गांधी द्वारा निर्मित यह फिल्म जियो सिनेमा पर प्रर्दिशत होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu