रेलवे परियोजनाओं पर केरल सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा: वैष्णव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 08:19 PM
रेलवे परियोजनाओं पर केरल सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा: वैष्णव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि केरल सरकार रेलवे परियोजनाओं के संदर्भ में बहुत सहयोगी नहीं रही है और यदि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण में सहयोग करे तो बहुत काम किया जा सकता है. वैष्णव ने केरल में प्रस्तावित आंगामाली-सबरीमला रेल मार्ग परियोजना से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही.

उन्होंने कहा, ”यह एक जटिल परियोजना है और इसे आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के सहयोग की जरूरत है.” कांग्रेस सदस्य अदूर प्रकाश के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए वैष्णव ने कहा, ”मैं यह बताना चाहूंगा कि केरल सरकार रेलवे परियोजनाओं पर बहुत सहयोगात्मक नहीं रही है. मैं सांसदों से अनुरोध करता हूं कि वे भूमि अधिग्रहण के लिए समर्थन प्राप्त करने के लिए अपने पदों का उपयोग करें. परियोजनाएं तभी शुरू की जा सकती हैं जब राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण में सहयोग करेगी.” मंत्री ने कहा कि अगर केरल सरकार उनका समर्थन करती है तो राज्य में बहुत कुछ किया जा सकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu