संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 02:55 PM
संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली…
ऑडियो सुनें

रांची: संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में 31 जुलाई को शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने राज्य के नए राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने राज्यपाल की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिवादन कर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद, विधायक, वरीय प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करने के बाद उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राज्य बहुत अच्छा क्षेत्र है। आशा है कि यह प्रगति के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित करेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav