फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर लॉन्च, 11 अगस्त को होगी रिलीज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 May 2022 04:38 PM
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर लॉन्च, 11 अगस्त को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करने जा रहे हैं। अमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का रविवार को ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर उत्साह बेहद बढ़ गया है। इस ट्रेलर में आमिर के साथ करीना कपूर खान, नागा चौतन्य और मोना सिंह जैसे सितारें भी दिख रहे हैं।

11 अगस्त को रिलीज लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि लाल सिंह चड्ढा एक ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। टॉम क्रूज स्टारर इस फिल्म को हॉलीवुड में साल 1994 में रिलीज किया गया था। आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव इस हिंदी रीमेक की को-प्रोड्यूसर हैं और इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग भारत में सौ से ज्यादा जगहों पर की गई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav