शिक्षा विभाग के उप सचिव से एक लाख रुपए की ठगी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 25 Mar 2022 12:11 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर. राजधानी के डीडीनगर क्षेत्र से 1 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. यह ठगी उच्च शिक्षा  विभाग मंत्रालय के उप सचिव व राज्य एनएनएस अधिकारी समरेंद्र सिंह (62) के साथ हुई है. वे अपनी पत्नी के इलाज के लिए हरिद्वार जाने
से पहले कमरा बुक करना चाहते थे. ऑनलाइन कमरा बुक करने के नाम पर उनसे यह ठगी हो गई. पुलिस के मुताबिक डीडीनगर निवासी पीड़ित समरेंद्र सिंह अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी सिंह (56) के घुटने के इलाज के लिए योगग्राम हरिद्वार उत्तराखंड जाना चाह रहे थे. इसके लिए उन्होंने वहां कमरा बुक कराने ऑनलाइन सर्च किया. इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल नंबर पर संपर्क कर किया. उक्त मोबाइल धारक ने पतंजलि योग ग्राम ट्रस्ट का यूनियन बैंक खाता नंबर भेजा एवं एडवांस में रुपए की मांग की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news