महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश से यूएई स्थानांतरित: आईसीसी

दुबई. आईसीसी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में व्याप्त अशांति के कारण महिला टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित किया जाएगा. इस विश्व कप को तीन से 20 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, ”बांग्लादेश के लिए महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करना निराशाजनक है क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक यादगार आयोजन की तैयारी की थी.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button