
नयी दिल्ली. प्रकाशक ‘हार्पर कॉंिलस’ ने लेखक अमीश त्रिपाठी की नयी किताब ‘वॉर आॅफ लंका’ का अधिकार हासिल किया है, जो ‘रामचंद्र श्रृंखला’ की चौथी किताब है. प्रकाशक ने एक बयान में कहा कि ‘वॉर आॅफ लंका’ को जारी करने की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. ‘‘रामचंद्र श्रृंखला’’ में पहली किताब राम की कहानी ‘‘ सायन आफ इक्ष्वाकु’’ की पड़ताल करती है, दूसरी सीता की कहानी ‘‘ वॉरियर आफ मिथिला’’ और तीसरी में ‘‘एनेमी आफ आर्यवर्त’’(रावण की कहानी) है.
‘हार्पर कॉंिलस’ ने अंग्रेजी भाषा में लिखी गई त्रिपाठी की किताबों‘‘शिव ट्रायलॉजी’’, ‘‘रामचंद्र सीरीज’’ और ‘‘लेजेंड आॅफ सुहेलदेव-द ंिकग हू सेव्ड इंडिया’’ के अलावा ‘‘इम्मोर्टल इंडिया: यंग इंडिया, टाइमलेस सिविलाइजेशन’’ और ‘‘धर्म: डिकोंिडग द एपिक्स फॉर ए मींिनगफुल लाइफ’’ के अधिकार भी हासिल किए हैं. ये किताबें जुलाई से अगस्त के बीच प्रकाशित की जाएंगी. त्रिपाठी ने कहा कि वह अपने नए प्रकाशक के रूप में ‘हार्पर कॉंिलस’ का साथ पाकर खुश हैं.
त्रिपाठी ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि वे मेरी किताबों को अगले स्तर तक ले जाएंगे. वे मेरी सभी किताबें और मेरी आने वाली किताब ‘वॉर आॅफ लंका’ को भी प्रकाशित करेंगे.’’ ‘हार्पर कॉंिलस इंडिया’ के अनंत पद्मनाभन ने कहा, ‘‘बारह साल पहले ‘द इम्मोर्टल्स आॅफ मेलुहा’ किताब के प्रकाशन ने एक क्रांति ला दी और भारतीय कथा साहित्य में एक महत्वपूर्ण नयी आवाज के आने की घोषणा की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस पहली किताब के बाद से अमीश ने अपनी फंतासी कहानी के साथ, कई विशिष्ट कथाएं लिखीं हैं और लाखों पाठकों का मनोरंजन किया है.’’



