प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को बधाई दी, मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 02:30 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को बधाई दी, मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त का दिन हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाइयां। आज के दिन हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उन सभी को बधाई देने का अवसर है जो खेलों के प्रति जुनूनी हैं और जिन्होंने भारत के लिए खेला है। हमारी सरकार खेलों का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अधिक से अधिक युवा खेलने और चमकने में सक्षम हों।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav