Rajasthan पंचायत चुनाव में कांग्रेस की आंधी, सीएम से लेकर मंत्रियों तक के इलाकों में हारी भाजपा, 25 जिला परिषद और 263 पंचायतों में जीता चुनाव, देखिए पूरा चुनाव परिणाम

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 20 Nov 2026 08:50 PM
Rajasthan पंचायत चुनाव में कांग्रेस की आंधी, सीएम से लेकर मंत्रियों तक के इलाकों में हारी भाजपा, 25 जिला परिषद और 263 पंचायतों में जीता चुनाव, देखिए पूरा चुनाव परिणाम
ऑडियो सुनें

राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है जबकि भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंचायत समिति के चुनावों में कांग्रेस 𝟐𝟔𝟑 स्थानों पर जीत दर्ज की है जबकि BJP ने 𝟔𝟕 सीटों पर जीत दर्ज की।

जिला परिषद के चुनाव में भी कांग्रेस जीत में बहुत आगे निकल गई है। ज़िला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने 𝟐𝟓 सीटें जीत लीं जबकि भाजपा 09 सीटों पर सिमट गई।

देश के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट ने राजस्थान की जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद दिया. राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है! राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है।

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा, “राजस्थान के विभिन्न जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आए हैं। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं और हम यह समीक्षा भी करेंगे कि हमसे कहां त्रुटि हुई। उसकी समीक्षा करेंगे और जन सेवा के लिए पहले की तरह और अधिक समर्पित रहेंगे। और अधिक ताकत लगाकर और अधिक समय लगाकर जन सेवा हम करेंगे। ताकि जनता का विश्वास हम जीते जीतते रहे। यह हमारा सब प्रयास रहेगा।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group