बोपन्ना-एबडेन अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Aug 2024 11:58 AM
बोपन्ना-एबडेन अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में…
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: भारत के रोहन बोपन्ना और उनके आॅस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड के सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हास को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बोपन्ना और एबडेन ने गुरुवार रात को 64 मिनट तक चले शुरुआती दौर के मुकाबले में 6-3, 7-5 से से जीत दर्ज की।

भारत और आॅस्ट्रेलिया की यह जोड़ी पिछले तीन मैच में हार के बाद अमेरिकी ओपन में उतरी थी लेकिन यहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। बोपन्ना और एबडेन को शुरू में संघर्ष करना पड़ा और तीसरे गेम में उन्होंने अपनी र्सिवस गंवा दी। उन्होंने हालांकि जल्द ही वापसी कर दी तथा नीदरलैंड की जोड़ी की दो बार र्सिवस तोड़कर लगातार चार गेम जीते।

दूसरे सेट में भी उन्हें इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और एबडेन शुरू में पीछे चल रहे थे लेकिन वे स्कोर 5-5 से बराबर करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड की जोड़ी की एक बार और र्सिवस तोड़कर मैच अपने नाम किया।

मौजूदा आॅस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया की गैरवरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav