हम आदर्श अभिभावक नहीं हैं: अनुष्का शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Sep 2024 08:29 PM
हम आदर्श अभिभावक नहीं हैं: अनुष्का शर्मा
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा है कि आदर्श अभिभावक बनने का दबाव बहुत गहरा होता है और वह तथा उनके पति विराट कोहली बिल्कुल भी ऐसे नहीं हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक बेटी वामिका (3) और छह महीने का एक बेटा अकाय है. शर्मा (36) ने कहा कि बच्चों के सामने अपनी गलतियां मानना माता-पिता के लिए कोई बुरी बात नहीं है.

शर्मा ने बुधवार को यहां एक ब्रांड के प्रमोशन के मौके पर कहा, “आदर्श अभिभावक बनने का दबाव बहुत गहरा होता है और हम ऐसे नहीं हैं. मुझे लगता है कि हमें चीजों के बारे में शिकायत करनी चाहिए और फिर उन्हें (बच्चों को) यह स्वीकार करना चाहिए. शिकायत करते रहें. मैं ऐसा करती हूं.” उन्होंने कहा, “इससे, उन्हें पता चलेगा कि यह ठीक नहीं है. मुझे लगता है कि अपने बच्चों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए.” लंदन में 15 फरवरी को अकाय के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया से मुखातिब हुई हैं. शर्मा ने कहा कि वह “शांत” स्वाभाव की मां हैं, लेकिन वह बच्चों की दिनचर्या के बारे में विशेष रूप से चिंतित रहती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu